राष्ट्रव्यापी आह्वान पर हिमाचल कांग्रेस ने शिमला में परवर्तन निर्देशन के बहार धरना प्रदर्शन किया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर के साथ प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारीयों और कार्यकर्ताओं ने ED के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
इस दौरान कांग्रेस ने ED पर हिडेनबर्ग मामले पर निष्पक्षता से जांच न करने का आरोप लगाया. साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर भी ED का प्रयोग केवल विपक्षी नेताओं के खिलाफ़ करने का आरोप लगाया है.
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार इस बात को लेकर आवाज उठाती रही है कि आज देश का व्यापार एक व्यक्ति के हाथ में चला गया है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने संसद और तमाम मंचों से माँग उठाई की प्रधानमंत्री मोदी भी इस मुद्दे को एड्रेस करें लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई.
उन्होंने कहा कि अब तो हिडेनबर्ग रिपोर्ट में भी कहा है कि अडानी के हाथ में जो देश का बिजनेस जा रहा है इसके पीछे भाजपा और केंद्र की मोदी सरकार है. उन्होंने कहा कि लाखों करोड़ों का घोटाला हुआ है जिसकी जांच होनी चाहिए. मगर जांच नहीं हो रही है ऐसे में कांग्रेस पार्टी को आज परिवर्तन निदेशालय के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन का करने की जरूरत आन पड़ी है.
प्रतिभा सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन का आवाहन किया था और जेपीसी बनाकर जांच की मांग की है. प्रतीभा सिंह ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष के नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का प्रयोग किया जा रहा है. जहां-जहां भाजपा के लोग महसूस करते हैं कि विपक्ष के लोग आवाज उठा रहे हैं तो उनकी आवाज को दबाने के लिए ED, इनकम टैक्स, सीबीआई की रेड करवाई जाती है .
