जम्मू -कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर लड़ेगी चुनाव

जम्मू -कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर लड़ेगी चुनाव

जम्मू -कश्मीर में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन ने भी तारीखों का एलान कर दिया है। इसे में अब सभी राजनीतिक पार्टिया चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रही है। जम्मू -कश्मीर में चुनाव को लेकर चुनावी तैयारियों को लेकर बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और सांसद राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे।

मलिल्कार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने गुरुवार को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावों को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला व अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक के बाद नेकां अध्यक्ष ने एलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।

बैठक के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, हम और कांग्रेस एक साथ हैं। सीपीआई-एम भी हमारे साथ जुड़े हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे लोग भी हमारे साथ हैं। हमें भरोसा है कि इस चुनाव में हमारी जीत होगी। जम्मू-कश्मीर के लोग कई सालों से कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *