संसद में इस बार फिर एक तस्वीर लेकर पहुंचे राहुल गाँधी

संसद में इस बार फिर एक तस्वीर लेकर पहुंचे राहुल गाँधी

संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने इस दौरान ये दावा भी कर दिया कि उनके भाषण के दौरान कभी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन में नहीं आने वाले हैं. राहुल गांधी बजट पर बात करते हुए हलवा सेरेमनी की तस्वीर दिखा रहे थे, उसी दौरान उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया और फिर प्रधानमंत्री मोदी को लेकर भविष्यवाणी कर दी.

राहुल गांधी ने संसद में बजट के पहले होने वाली हलवा सेरेमनी की एक तस्वीर दिखाई थी. इस तस्वीर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें कोई भी अधिकारी आदिवासी या दलित वर्ग से नहीं है. इसका जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि देश का हलवा बंट रहा है और कोई आदिवासी या दलित वहां मौजूद नहीं है. राहुल गांधी इस बयान के जरिए जाति जनगणना का मुद्दा उठाने की कोशिश कर रहे थे.

इसी दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जाति जनगणना से देश बदल जाएगा. राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान चक्रव्यूह को पद्मव्यूह बताया और चेतावनी भरे लफ्जों में कहा कि बीजेपी को अगर लगता है कि देश के युवा और पिछड़े लोग अभिमन्यू हैं और वो इसे भेद नहीं पाएंगे तो उन्हें मैं बता दूं कि देश का युवा और पिछड़ा वर्ग अर्जुन है और वो इस चक्रव्यूह को तोड़ कर रख देगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *