भाजपा लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप ने लोकसभा में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 महीने से कांग्रेस की सरकार है, ये इंडी गठबंधन का भाग भी है। इनके राज में हिमाचल प्रदेश के विकास पर ग्रहण लग चुका है।
जितनी भी भाजपा एवं जयराम ठाकुर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में चल रही थी। उसको बंद किया जा रहा है। हाल ही में आयुष्मान भारत के तर्ज पर शुरू की गई हिमकेयर योजना इसका ताजा उदाहरण है।
कश्यप ने कहा कि हिमकेयर योजना के अंतर्गत 370 करोड़ की देनदारी बाकी है, निजी अस्पतालों में इस योजना के अंतर्गत हो रहे इलाज पर रोक लगा दी गई है, प्रदेश में न महिलाओं को 1500, न युवाओं को रोजगार, न किसान की गोबर खरीद और न दूध खरीद हो पा रहा है। यह सरकार केवल झूठ की सरकार है।
