नूरपुर बेदी के अधीन पड़ते गांव चोंटा में सतलुज दरिया के दूसरे पास से खेतों में काम करने के बाद अपने घर लौट रहे व्यक्तियों की नाव सतलुज दरिया में पलटने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, वहीं एक अन्य व्यक्ति लापता है।
मिली जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय राम लुभाया, पुत्र हरदेव लाल जिस की डैड बॉडी कुछ समय के बाद निकाली गई |
जबकि दूसरा व्यक्ति जिनका नाम भगत राम, पुत्र सदा राम 45 वर्षीय है अभी लापता है। गौरतलब है कि यह दोनों व्यक्ति नूरपुर बेदी के गांव मूसापुर के रहने वाले थे और यह सतलुज के पार खेतों में काम करने गए थे और जब वापस घर लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया।
