सोमवार को चंबा से चंडीगढ़ जा रही सीटीयू की एसी बस कीचड़ में धंस गयी। गनीमत रही कि सभी सवारियाँ सुरक्षित है। जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त गाड़ी में 25 से 30 सवारयां मौजूद थी।
बस के गिर जाने के बाद हालांकि बस के शीशे टूट गए लेकिन सवारियां बाल-बाल बच गई।
गौरतलब है कि पिछले दिनों हुई लगातार भारी बारिश के कारण जमीन में काफी पानी होने से सड़कों में कीचड़ लगातार जारी है। वहीँ सड़कों में कीचड़ होने के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
चंबा से चंडीगढ़ जा रही CTU की AC बस कीचड़ में धंसी
