महादेव नदी पर बने पुल से गिरा ट्रक, चालक की मौ*त

नालागढ़ की महादेव नदी पर बने पुल से गिरा ट्रक, चालक की मौ*त

नालागढ़ स्वारघाट रोड पर महादेव नदी के समीप एक सड़क हा*दसा पेश आया। जिसमें नालागढ़ की महादेव नदी पर बने पुल से एक ट्रक नीचे नदी मे जा गिरा। ट्रक मे 2 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार एक ट्रक No HP20J -0983 जो की ऊना का बताया जा रहा है, सुबह 8बजे के करीब नालागढ़ से ऊना की तरफ जा रहा था। तभी यह ट्रक महादेव नदी पर बने पुल के पास अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ता हुआ पुल से नीचे नदी में जा गिरा। जिसमें ड्राइवर की मौ*त हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रक में ड्राइवर और परिचालक मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फसे घायलों को नदी में से निकालकर नालागढ़ अस्पताल ले गए। जहाँ उपचार के दौरान ट्रक ड्राइवर की मौ*त हो गई। वहीँ परिचालक को मामूली चो*टे आई है। मृ*तक ट्रक ड्राइवर की पहचान हरदीप सिंह, निवासी नंगल खुर्द, जिला ऊना के रूप में हुई है।

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए नालागढ़ थाना के SHO कुलदीप शर्मा ने बताया कि महादेव नदी पर बने पुल से एक ट्रक नीचे गिर गया था, जिसमें ट्रक ड्राइवर की मौ*त हो गई। जिसका पोस्टमा*र्टम नालागढ़ अस्पताल में करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम होने के बाद श*व को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *