आखिरकार समझदार पेरेंट्स क्यों नहीं खाने देते अपने बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं

आखिरकार समझदार पेरेंट्स क्यों नहीं खाने देते अपने बच्चों को एंटीबायोटिक दवाएं

इस दौर का मनुष्य जरा सा दर्द होने, कफ-कोल्ड, बुखार या एलर्जी होने पर तुरंत बिना किसी परामर्श के एंटीबायोटिक खा लेते हैं। काफी लोग तो डॉक्टर को चेक करवाने की बजाए महीनो -2 तक एंटीबायोटिक पर ही डिपेंड रहते हैं। लेकिन वो कहावत है न की जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज़ का इस्तेमाल हानिकारक होता है तो इस तरह से ज़रूरत से ज्यादा एंटीबायोटिक का इस्तेमाल आपके शरीर को खतरे में डाल रहा है।

दुनिया में हर साल 50 लाख लोगों की मौत

बता दें की वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन की ताजा रिसर्च के मुताबिक एंटीबायोटिक के ज्यादा इस्तेमाल से ‘एंटी माइक्रो-बियल रेजिस्टेंस’ का रिस्क बढ़ रहा है। जो हकीकत में किसी महामारी से भी बड़ा खतरा है। ‘एंटी माइक्रो-बियल रेजिस्टेंस’ (AMR) से दुनिया में हर साल 50 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यही हाल रहा तो साल 2050 तक मौत का आंकड़ा 1 करोड़ के पार चला जाएगा, जो की बहुत ही निराशाजनक है

ये दवा आपके लिए जीवन का श्राप

अगर आप भी एंटीबायोटिक खाते हैं,या फिर एंटीबायोटिक पर निर्भर रहते है तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इससे पहले की ये दवा आपके लिए जीवन का श्राप बने, पहले ही असलियत जान लें और सर्तक हो जाइए। एंटीबायोटिक क्या होता है? तोह जवाब बता दें की सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार, एंटीबायोटिक ऐसी दवाएं हैं, जो बैक्टीरिया के डेवलेपमेंट को रोकती हैं या उन्हें पूरी तरह से नष्ट कर देती हैं। एंटीबायोटिक्स एक प्रकार के एंटीमाइक्रोबियल एजेंट हैं

जिसका प्रयोग बैक्टीरिया से होने वाले इन्फेक्शन के इलाज के लिए किया जाता है। एंटीबायोटिक्स बैक्टीरिया के स्ट्रक्चर और फंक्शन को टारगेट करती हैं और उनके विस्तार को रोकती है।ध्यान देने वाली बात ये है कि एंटीबायोटिक्स, वायरल इन्फेक्शन के खिलाफ प्रभावी नहीं होती है। जरा सी तबीयत खराब होने या दर्द होने पर जो लोग अपनी मर्जी से मेडिकल स्टोर्स से एंटीबायोटिक दवाएं लेकर खाते हैं। उनके शरीर पर एंटीबायोटिक का असर कम होने लगता है। एक-एक हफ्ते तक दवा खाने पर भी बुखार, वायरल, खांसी, जुकाम और दस्त पूरी तरह सही नहीं होता है। बल्कि पेशेंट खुद को पहले की अपेक्षा कमजोर महसूस करता है। इसके पीछे की वजह है- एंटीबायोटिक से शरीर को होने वाले नुकसान।

रिसर्च में एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस क्या है?

एंटीबायोटिक का इस्तेमाल बैक्टीरिया को मारने के लिए किया जाता है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति बार-बार एंटीबायोटिक का इस्तेमाल कर रहा है तो बैक्टीरिया उस दवा के खिलाफ अपनी इम्युनिटी डेवलप कर लेता है। इसके बाद इसे ठीक करना काफी ज्यादा मुश्किल होता है। इसे ही एंटी माइक्रोबियल रेजिस्टेंस (AMR) कहते हैं।इस सिचुएशन में इलाज तो ठीक से हो नहीं पाता बल्कि लिवर में टॉक्सिन इकट्ठा होने लगता है।

साथ ही लिवर डैमेज होने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसकी शुरुआत फैटी लिवर से होती है फिर धीरे-धीरे यह सिरोसिस-फाइब्रोसिस में बदल जाता है। ऐसे में अगर आप एंटीबायोटिक लेते हैं, तो आज से ही अपनी इस आदत को बदल लें। वायरल फीवर होने पर शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाएं, न की एंटीबायोटिक खाकर दर्द भगाएं। इम्यूम सिस्टम अच्छा रहेगा, तो वायरल फीवर 2-3 दिन में ठीक हो जाएगा। अगर नहीं ठीक होता है तो मेडिकल स्टोर पर नहीं जाएं, बल्कि डॉक्टर से संपर्क करें।

संक्रमण के लिए एंटीबायोटिक्स यूज करना चाहिए?

नहीं, यह वायरल इन्फेक्शन होने पर काम नहीं करती है। वायरल इन्फेक्शन यानी सर्दी, फ्लू, गले में खराश। कई हल्के बैक्टीरियल इन्फेक्शन में भी एंटीबायोटिक्स लेने की जरूरत नहीं पड़ती है। डॉक्टर भी अपने मरीजों को कम से कम ही एंटीबायोटिक्स लिखते हैं। डॉक्टर कुछ बीमारियों के पेशेंट को कभी भी एंटीबायोटिक्स नहीं देते हैं। क्योंकि उनमें इसके साइड इफेक्ट्स ज्यादा होते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि जब भी डॉक्टर के पास जाएं, उन्हें अपनी पुरानी बीमारी के बारे में जरूर बताएं। डॉक्टर आमतौर एंटीबायोटिक्स किडनी पेशेंट छोटे बच्चों जिन्हें एंटीबायोटिक्स से एलर्जी है हार्ट पेशेंट्स बुजुर्गों नहीं देते

प्रेग्नेंट महिला के लिए एंटीबायोटिक्स लेना सुरक्षित है ?

दरअसल एंटीबायोटिक्स से अलग-अलग साइड इफेक्ट होते हैं। इनमें से कुछ का असर बच्चे की ग्रोथ पर होता है। प्रेग्नेंसी के पहले तीन महीने में बच्चे के शरीर के अंग और टिश्यूज डेवलप होते हैं। इसलिए एक्सपर्ट इन दिनों बड़ी सावधानी से डोज देते हैं। एंटीबायोटिक तभी लिखते हैं जब जरूरत होती है। आमतौर पर मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसी एंटीबायोटिक लिखते हैं जो सेफ हैं।

बता दें की प्रेग्नेंसी के समय महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। कई तरह के इन्फेक्शन होने का रिस्क रहता है। यूरिन ट्रैक्ट इंफेक्शन यानी UTI, व​​जाइनल इन्फेक्शन, कान, नाक और गले के इन्फेक्शन के दौरान डॉक्टर महिला को एंटीबायोटिक्स लेने की सलाह देते हैं। इसके अलावा गर्भावस्था में प्रीटर्म लेबर, नियोनेटल ग्रुप बी स्ट्रेप्टोकोकस फीवर को रोकने और सिजेरियन सेक्शन में भी एंटीबायोटिक्स दी जाती है।

सबसे पहली और जरूरी बात- बिना डॉक्टर की सलाह के किसी को भी दवा खुद से या मेडिकल स्टोर से लेकर नही खानी चाहिए। डॉक्टर मरीज का पहले टेस्ट करते हैं फिर उस हिसाब से ही एंटीबायोटिक प्रिस्क्राइब करते हैं। एंटीबायोटिक्स तभी लेना चाहिए, जब कोई बैक्टीरियल इन्फेक्शन हो, जैसे- स्किन में, दांत में इन्फेक्शन आदि। लेकिन ये भी डॉक्टर की सलाह पर ही लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *