हिमाचल प्रदेश में हर दिन पाँच से सात लोगों की मौत सडक़ हादसों के कारण हो रही है। परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर व यातायात नियमों को लेकर गंभीर है। आए दिन हो रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय है। परिवहन विभाग ने जनवरी माह से लेकर अब तक प्रदेश में हुई सडक़ दुर्घटनाओं का आकलन किया है। विभाग द्वारा किए गए आंकलन के तहत प्रदेश में वर्ष 2023 में अब तक 1870 सडक़ दुर्घट*नाओं में 729 लोगों की मौ*त हो चुकी है बता दें की ये आंकड़ा हैरान कर देने वाला है ।
दुर्घट*नाओं में 4814 लोग घायल हुए
इसके अतिरिक्त इन सडक़ दुर्घट*नाओं में 4814 लोग घायल हुए है। विभाग ने इस आंकलन में पाया है कि प्रदेश में हुई सडक़ हाद*सों में सबसे अधिक दुर्घट*नाएं तेज रफ्तार यानी ओवर स्पीड और लापरवाही से हुई है। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर 550 सडक़ दुर्घट*नाएं हुई है, जिसमें तेज रफ्तारी से 223 वाहन दुर्घट*नाग्रस्त हुए है तो वहीं लापरवाही से 327 वाहन दुर्घट*नाग्रस्त हुए है। आखिर ऐसी लापरवाही करनी ही क्यों जिससे आपकी जान ही चली जाये
शिमला से परवाणू तक मुहिम
हिमाचल में बढ़ते सडक़ हाद*सों की रोकथाम के लिए परिवहन विभाग ने एक नई पहल की है। इस पहल के तहत परिवहन विभाग अब नेशनल हाई-वे पर सडक़ किनारे बनी दुकानों, होटलों, घरों व किराएदारों के घर द्वार पर पहुंच कर उन्हें सडक़ हादसे में होने वाले घायलों की मदद करने के लिए प्रेरित करेगा। इस पहल के अंतर्गत 21 से 30 नवंबर तक विभाग में एमएसडब्ल्यू (मास्टर ऑफ सोशल वर्क) के प्रशिक्षु शिमला से परवाणु तक प्राथमिक चरण में लोगों को जागरूक करेंगे।
10 दिन चलेंगे जागरूकता अभियान
परिवहन विभाग की ओर से प्रदेश को दुर्घट*ना मुक्त राज्य बनाने के लिए 20 नवंबर से 30 नवंबर तक 10 दिनों का सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत पूरे राज्य में नुक्कड़ नाटकों तथा सभी कॉलेजों और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के छात्रों की ओर से सड़क सुरक्षा की गतिविधियां की जा रही हैं। परिवहन विभाग सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ समय-समय पर स्कूलों व कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करवाता है व साथ में हितधारक विभागों के लिए प्रशिक्षण कार्यशालाओं का भी आयोजन करता है।
ऐसे कम हो सकते हैं हाद*से
लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय सावधानी बरतने व तेज गति व लापरवाही से गाड़ी न चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेंट का प्रयोग करें तो यह दुर्घटनाएं कम हो सकती है। परिवहन विभाग की इस नई पहल से सड़क दुर्घटनाओं में म*रने वाले व घायल होने वाले लोगों की संख्या में 10 प्रतिशत की कटौती ला सकते हैं। इसके लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है।
