2023 ODI WC: भारत में वर्ल्ड कप खेलने के लिए पाकिस्तान टीम को मिली हरी झंडी

pakistan cricket team

ICC वर्ल्ड कप 2023 के लिए पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ था, लेकिन अब पाकिस्तान की टीम को वर्ल्ड कप के लिए भारत आने को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गयी है। दरअसल पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने अपनी क्रिकेट टीम को भारत यात्रा के लिए हरी झंडी दे दी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि भारत के साथ द्विपक्षीय संबंधों की स्थिति उसके अंतरराष्ट्रीय खेल-संबंधी दायित्वों को पूरा करने के रास्ते में नहीं आनी चाहिए। जिसके चलते बाबर आजम की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत छह अक्तूबर को नीदरलैंड के खिलाफ हैदराबाद में करेगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वह खेल को राजनीति के साथ नहीं जोड़ना चाहती है। इन्हीं सब को देखते हुए उसने अपनी टीम को विश्व कप में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपनी क्रिकेट टीम की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता है। हम इन चिंताओं से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद और भारतीय अधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि भारत दौरे के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम की पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *