मुख्यमंत्री से नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ के प्रतिनिमंडल ने भेंट की
नई पेंशन योजना (एनपीएस) कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और उन्हें एनपीएस कर्मचारियों की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया गया।मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों को सुनकर आश्वासन दिया कि राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों पर विचार करेगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग के बारे में राज्य सरकार केंद्रीय नेतृत्व को अवगत करवाएगी।इस अवसर पर मुख्य सचिव आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुभासीष पन्डा और एनपीएस कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
