उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत भाम्बला के अंबेडकर भवन बतैल में आयुष विभाग सरकाघाट द्वारा निशुल्क बहु-विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का आयोजन 9 अगस्त को किया जा रहा है। उप-मंडलीय आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी सरकाघाट डॉक्टर विक्रमादित्य गौतम ने बताया कि 9 अगस्त 2023 को सुबह 10:30 बजे आयुर्वेदिक बहु-विशेषज्ञ निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत भाम्बला के अंबेडकर भवन बतैल में किया जा रहा है। इसमें बवासीर,सांस के रोग, जोड़ों के दर्द, चमड़ी के रोग तथा पेट से संबंधित रोग तथा अन्य बीमारियों का आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति से निशुल्क इलाज किया जाएगा तथा सभी मरीजों को निशुल्क दवाइयां बांटी जाएंगी। इसके अतिरिक्त शिविर में आने वाले मरीजों को योगाभ्यास भी करवाया जाएगा।
भाम्बला में 9 अगस्त को होगा चिकित्सा शिविर का आयोजन
