लिल्ह के प्रीणा पंचायत के युवा प्रधान अजीत कुमार की सड़क हादसे में मृ*त्यु

लिहल प्रीणा संपर्क मार्ग पर रविवार को रात करीब 9:00 बजे बोलेरो कैंपर गाड़ी दुर्घ*टनाग्रस्त होने से उसमें सवार दोनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौ*त हो गई है। बताया जा रहा है गाड़ी में पहले 4 लोग सवार थे, लेकिन बाकी के लोग गाड़ी से उतर गए थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो कैंपर दुर्घटना होने से ग्राम पंचायत प्रीणा के युवा प्रधान अजीत कुमार की भी मौके पर मौ*त हो गई है। जानकारी के अनुसार रात के करीब 9:00 बजे यह गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है। गहरी खाई में गाड़ी के गिर जाने के कारण दोनों व्यक्तियों के श*व बरामद हो गए है। जिसमें एक श*व प्रधान ग्राम पंचायत प्रीणा अजीत कुमार का बताया जा रहा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दोनों व्यक्तियों के श*व को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बहरहाल गाड़ी में 4 लोग सवार बताए जा रहे थे। लेकिन बताया जा रहा है कि बाकी के लोग गाड़ी से उतर गए थे घटना के वक्त गाड़ी में सिर्फ दो ही आदमी थे जिसमें प्रधान अजीत कुमार और उसका चाचा का लड़का सवार था बाकी के लोग उतर गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *