नूरपूर ब्लाक की पंचायत कोपड़ा में बीते सोमवार दिन-दिहाड़े डबल मर्डर हुआ था। जिसमें आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था तथा आरोपी का परिवार गांव छोड़ कर कहीं चला गया था। आज डबल मर्डर के आरोपी अंकुश का घर रहस्यमी तरीके से जलकर राख हो गया है। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पुलिस फोर्स टीम तथा फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची और आग लगने के तथ्यों की जांच में जुट गई । हालांकि अभी तक आ*ग लगने के कारणों की पुष्टी नहीं हो पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह आग सुबह करीब 11 से 12 बजे के आसपास लगी थी। सूचना मिलते ही तुरन्त पुलिस टीम तथा फोरेंसिक टीमें मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया। वहीं इस पूरे घटनाक्रम पर फोन के माध्यम से नूरपुर डीएसपी विशाल वर्मा से बात की तो उन्होंने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कोपड़ा दोहरे हत्याकांड के आरोपी के घर को आग लगी सूचना मिलते ही पुलिस तथा फोरेंसिक टीम को मौके पर रवाना किया गया। टीमों ने मौजूदा स्थिति का जायजा लिया है तथा मौके पर सैंपल जुटाए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुष्टी नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है तथा बहुत जल्द इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
नूरपूर के कोपड़ा में डबल म*र्डर आ*रोपी के घर में लगी रहस्यमय तरीके से आ*ग
