हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में अब रेजिडेंट डॉक्टर अब 12 घंटे ही ड्यूटी करेंगे। इस बाबत सरकार ने सभी मेडिकल कॉलजों व अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि नए रोस्टर के हिसाब से रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाए। इसके अलावा इन आदेशों की अनुपालना रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर सरकार को भेजी जाए।
बता दें कि अभी तक आईजीएमसी, चमियाना, टांडा समेत अन्य मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक 36-36 घंटे तक ड्यूटी करते हैं। डॉक्टरों पर काम के बोझ से इन्हे मानसिक रूप से दिक्क्तों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टरों को किसी तरह की दिक्क्तें न आये इसके लिए सरकार ने अब ये नए आदेश जारी किये है।
इसके अलावा सरकार ने नए आदेशों में यह भी स्पष्ट किया है कि सुरक्षा के लिहाजा से शाम 7:00 बजे से पहले ही रेजिडेंट डॉक्टर की ड्यूटी चेंज हो जानी चाहिए। बता दें कि कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुए जघन्य अपराध के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने काम के घंटे और सुरक्षा का मुद्दा उठाया था। इसके बाद बाद सरकार हरकत में आई और वीरवार को यह फैसला सरकार ने लिया हैं।
लिहाजा अब इस सिस्टम के बदलने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों को राहत मिलेगी। वहीं काम को लेकर मानसिक रूप से बोझ बना रहता था, वह भी कम होगा।
