हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा सामने आया है। शिमला के जुब्बल में एक गाड़ी गाड़ी पब्बर नदी में जा गिरी। इस सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई , जबकि एक बच्चा लापता हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार देर शाम यह हादसा अंटी में भालू क्यारी घेली प्रोजेक्ट के समीप पेश आया। इस हादसे में मृत व्यक्ति की पहचान सुशील कपरेट पुत्र साहबू राम निवासी झालटा जुब्बल और सुशील की पत्नी ममता के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार, HP HP-10-9397 नंबर की गाड़ी अंटी के भालू क्यारी गेली प्रोजेक्ट के पास गहरी खाई में लुढ़कते हुए पब्बर नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गाड़ी में 3 ही लोग सवार थे।
लापता बच्चे की तलाश में देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलता रहा। आधी रात में घना अंधेरा होने के बाद सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया। आज सुबह फिर से लापता बच्ची की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।
