हिमाचल में कमजोर पड़ने लगा मानसून, 25 अगस्त के बाद फिर बारिश

हिमाचल में भारी बारिश के बाद अब मानसून की रफ़्तार में कमी देखने को मिल रही है। प्रदेश में अब अधिकतर क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला रुक गया है

हिमाचल प्रदेश में अब मानसून की रफ़्तार धीमी पड़ने लगी है। प्रदेश के अधिकतर इलाकों में धुप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार, आज से अगले 3 दिन तक मानसून कमजोर रहेगा। हालांकि आज कांगड़ा, सिरमौर, सोलन, शिमला, कुल्लू और मंडी के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है।  6 जिलों में मौसम साफ रहेगा। प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान भी इक्का-दुक्का जगह पर ही हल्की बारिश हुई है। IMD की माने तो 25 अगस्त से मानसून फिर एक्टिव होगा और 28 अगस्त तक प्रदेशभर में बारिश होगी।

बारिश का दौर थमते ही मैदानी जिलों में उमस बढ़ गई है। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार और शनिवार को भी प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। 25 अगस्त से बारिश के आसार हैं। प्रदेश में इस बार पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 22 प्रतिशत कम बादल बरसे है।

राज्य में एक जून से 21 अगस्त तक 550.4 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 430.3 मिलीमीटर बादल बरसे है। शिमला और कांगड़ा ही 2 ऐसे जिले हैं जहां सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बादल बरसे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *