दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज भी कोर्ट से जमानत नहीं मिली। कोर्ट ने 5 सितंबर तक के लिए सुनवाई टाल दी। सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी। हालांकि सीबीआई ने केजरीवाल की जमानत का विरोध किया था। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई 5 सितंबर तक टाल दी और सीबीआई से एक हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है.
14 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया था. केजरीवाल के वकील एएम सिंघवी ने अंतरिम जमानत की मांग की और कहा कि यह एक अजीब स्थिति है. उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत दर्ज मामले में आप नेता को कड़े प्रावधानों के बावजूद अंतरिम जमानत दी थी.
2 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत दे दी थी और उनकी गिरफ्तारी की आवश्यकता के पहलू पर तीन सवालों पर गहन विचार के लिए एक बड़ी पीठ को भेज दिया था। लेकिन, सीबीआई मामले में आरोपी होने के कारण वह अब भी न्यायिक हिरासत में हैं।
एक तरफ सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई को फिलहाल टाल दिया, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी यानी आप ने 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले ‘केजरीवाल आएंगे’ अभियान शुरू किया है. आप के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने कहा कि दिल्लीवासी अपने सीएम की रिहाई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
