BJP staged a sit-in protest against Rahul Gandhi
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा विधायक सतपाल सती की अगुवाई में राहुल गांधी द्वारा विदेशी दौरे के दौरान सिखों को लेकर दिए गए बयान को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया इस दौरान काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने राहुल गांधी के इस बयान को लेकर प्रदर्शन व नारेबाजी की उन्होंने तख्तीयो में अलग-अलग स्लोगन लिखकर अपना विरोध जताया।
तो वह हमेशा देश विरोधी ताकते के साथ मिलते हैं और मिलने के साथ-साथ वहां पर देश विरोधी बयान वहां पर देते हैं जिससे देश की साख को नुकसान होता है और हमारा आपसी भाईचारा भी बदनाम होता है भाईचारक को तोड़ने के बयान उनके सामने आते हैं अभी जब अमेरिका के अंदर राहुल गांधी जी गए।
जहां तक की विदेश में बैठे लोगों ने भी इसकी निंदा की है सत्ती ने कहा की यही कांग्रेस के लीडर है जिन्होंने पंजाब के अंदर आतंकवाद को बढ़ावा देकर 30हजार लोग को का कत्ल करवाने में अपना सहयोग दिया था बाद में इसी आतंकवाद की आड़ में अमृतसर साहिब में गोल्डन टेंपल में उसके अंदर मिलिट्री को भेजा था वही 1984 में जब इंदिरा गांधी जी की हत्या हुई थी।
कर्नल रावेरो ने अपनी किताब में भी लिखा था कि जब दिल्ली दंगों के बारे में उन्होंने राजीव गांधी से बात की थी तो उनको भी चुप रहने के लिए कहा गया ऐसे तथ्य इन परिवारों के विरोध में है यह परिवार विदेश में जाकर इस प्रकार के बयान दे रहा है लेकिन राहुल गांधी देश के अंदर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कभी नहीं बोलते आज उनको आग्रह किया है कि वह इस प्रकार के बयान देना बंद करें वह समाज के ताने-बाने को तोड़ना चाहते हैं।
