कल जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले से भारतीय सेना के वाहन पर हमले की खबर आयी थी जिसमे अभी तक 5 जवान शहीद हो गए है और 5 जवान घायल है ये हमला लोहि मल्हार ब्लॉक के मचहेड़ी क्षेत्र के बडनोटा गांव की है। यहाँ आतंकियों ने सेना पर यह हमला तब किया जब पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन चला रही थी।
कठुआ हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी समेत पांच सैन्यकर्मियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सेना के गश्ती दल पर आतंकियों ने घात लगाकर किए गए हमले में जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) समेत पांच सैन्यकर्मियों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। देर रात तक ऑपरेशन जारी रहा। इस हमले की जिम्मेवारी संगठन कश्मीर टाइगर्स ने हमले की जिम्मेदारी ली है जो एक पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के मुखौटा है
ये घटना सोमवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे हुई, जब बिलावर उप जिले में बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास 22 गढ़वाल राइफल्स के वाहन पर आतंकियों ने घात लगा कर हमला किया। यह वाहन इलाके में गश्त पर निकला था। वाहन में दस जवान सवार थे। आतंकियों ने पहले ग्रेनेड फेंका। इसके बाद अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। आतंकियों द्वारा स्टील बुलेट के इस्तेमाल का शक है। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। आतंकी घने जंगल में भाग निकले। बताया जा रहा है, ये आतंकी ऊंचाई वाले इलाके में थे। जब तक जवान संभल पाते, तब तक उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी।
ऑपरेशन में स्पेशल फोर्सेज को भी शामिल
उधर, सेना के ऑपरेशन में स्पेशल फोर्सेज को भी शामिल कर लिए गए हैं। उन्हें एयरलिफ्ट कर हमले वाले इलाके में ले जाया गया है। पूरे इलाके की घेराबंदी हो गयी है और सेना बड़ा ऑपरेशन चलाकर आतंकियों के सफाये की तैयारी में है। जबकि, शाम को भारी बारिश व धुंध का दौर शुरू हो गया था। घायल जवानों को पीएचसी बदनोता में प्राथमिक उपचार के बाद पठानकोट के सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया है। बिलावर से बदनोता मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है।
तीन पाकिस्तानी दहशतगर्दों पर शक
भरी हथियारों से लैस तीन आतंकियों के शामिल होने का अंदेशा है। इनके हाल ही में सीमापार से घुसपैठ करने का शक है। डीजीपी आर आर स्वैन खुद आतंकियों के खिलाफ अभियान पर नजर बनाए हुए हैं।
