हिमाचल उपचुनाव के नतीजों से एक दिन पहले प्रदेश सरकार की कैबिनेट

हिमाचल उपचुनाव,

हिमाचल उपचुनाव के नतीजों से एक दिन पहले प्रदेश सरकार की कैबिनेट

हिमाचल उपचुनाव के नतीजों से ठीक एक दिन पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। बता दें की तीन विधानसभा क्षेत्र में 13 जुलाई को मतगणना होनी है। इससे पहले अब सीएम सुक्खू ने मंत्रिमंडल की बैठक लेने का निर्णय लिया है। इस बैठक में माननीयों के 84 लाख के भुगतान को माफ करने का निर्णय लिया जा सकता है। साथ ही शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर भी फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश की आर्थिकी में पर्यटन का करीब 9 फीसदी योगदान है तथा सरकार होम स्टे के लिए नई नीति लाकर अपने वित्तीय संसाधनों में वृद्धि करना चाहती है। होम स्टे में वित्तीय संसाधनों की संभावनाओं को तलाशने के लिए सरकार ने उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल उपसमिति गठित की है।

जिसमें शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी सदस्य है। मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक 11 जुलाई को होगी।

बैठक में होम स्टे को लेकर गठित मंत्रिमंडलीय उपसमिति की सिफारिशों को चर्चा के लिए लाया जाएगा। इसमें होम स्टे इकाइयों के निर्माण में धारा-118 में रियासत देने संबंधी निर्णय लिया जा सकता है, ताकि इसमें बाहरी निवेशकों के लिए निवेश का रास्ता खुल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *