पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा कहीं सरकार को भारी ना पड़ जाये, हज़ारों हुए धरने में शामिल

हिमाचल प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों के धरने प्रदर्शनों ने जोर पकड़ा है। रविवार को जिला कुल्लू में हजारों कर्मचारियों ने विशाल रैली निकालकर सरकार की चूल्हें हिलाकर रख दी है। जोरदार नारों के साथ पुरानी पेंशन बहाली की मांग की गई है अन्यथा सरकार को बदलने की बात तक कह दी है।
कुल्लू में एनपीएस कर्मचारी महासंघ ने पेंशन संकल्प रैली निकाली। इस रैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी परिवार के साथ एकत्र गए। इस संकल्प रैली में कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए। कर्मचारियों की एक ही मांग है पुरानी पेंशन बहाल की जाए जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं होगी तब तक कर्मचारी ऐसे ही संकल्प रैली व प्रदर्शन करते रहेंगे।उधर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर न्यू पेंशन कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने इस रैली को कामयाव बनाने के लिए सभी कर्मचारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि उनकी सिर्फ एक ही मांग है वह है पुरानी पेंशन बहाल करना। उन्होंने कहा कि इस रैली के बाद मानसून सत्र के दौरान हजारों कर्मचारी शिमला में एकत्र होंगें और विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
एनपीएस कर्मचारी महासंघ के राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कर्मचारी शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग सरकार के समक्ष रख रहे हैं। लेकिन आज तक हमारी मांग पूरी नहीं हुई है। इसके लिए कर्मचारी लगातार प्रयास करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले कर्मचारियों पर पानी की बौछारें हुई हो चाहे तबादले किए गए हों अब यह सब कुछ भूलने के लिए तैयार हैं, लेकिन सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करनी होगी। मानसून सत्र में भी कर्मचारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे और पुरानी पेंशन बहाली की मांग करेंगे। इस दौरान विधानसभा परिसर का घेराव किया जाएगा। इसकी रणनीति तैयार कर रहे हैं।
जिला अध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा रविवार को कुल्लू में इतनी भारी संख्या में पहुंचे सभी कर्मचारी साथियों का आभार है। खराब मौसम में भी हजारों कर्मचारी अपने परिवार के साथ पेंशन संकल्प रैली में पहुंचे आगे भी कर्मचारी का यूं ही सहयोग मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक कर्मचारी चुप नहीं बैठेंगे। चाहे कर्मचारियों को किसी भी हद तक जाना पड़े।
महिला विंग की अध्यक्ष निशा वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन का मुद्दा सिर्फ कर्मचारियों का नही बल्कि उनके परिवार के सदस्यों का भी मुद्दा ही। न्यू पेंशन के नाम से सरकार कर्मचारियों के साथ मजाक कर रही है और उन्हें दी जा पेंशन नाम मात्र की है। ऐसे में एक बार फिर से कर्मचारियों ने मन बना लिया है कि वे प्रदर्शनों के माध्यम से सरकार से मांग रखी जा रही है कि पुरानी पेंशन बहाली को जल्द से जल्द लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *