उत्तराखंड: जीप टौंस नदी में गिरी, दो की मौत, एक महिला गंभीर रूप से घायल

टौंस नदी

उत्तराखंड के साथ लगते गांव शंबर खेड़ा क्वाणू क्षेत्र में एक जीप के दुर्घ*टनाग्रस्त होने की खबर सामने आई है | दरअसल वाहन सीधे टौंस नदी में जा समाया। दुर्घ*टना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौ*त हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलते ही शम्भर, मेलोथ व मोहराड़ हिमाचल के ग्रामीणों ने रेस्क्यू चलाया और खाई से मृ*तकों व घा*यल महिला को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार चकराता के क्वाणू मैलोत शंभर खेड़ा से विकासनगर जा रही एक जीप सोमवार को गांव से थोड़ी दूरी पर वाहन चालक वाहन से नियंत्रण खोने से टौंस नदी में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौ*त हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घा*यल हो गई है जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर भेज दिया है। वाहन में एक ही परिवार के तीन लोग सवार थे।

घा*यल महिला को निजी वाहन से उपचार हेतु देहरादून भेजा गया है। मृ*तकों में 27 वर्षीय मनोज, पुत्र राजेंद्र, निवासी क्वाणू मैलोत, 48 वर्षीय पूर्ण सिंह पुत्र बरदावर सिंह निवासी क्वाणू मैलोत शामिल है, जबकि घा*यल महिला 42 वर्षीय सामो देवी पत्नी पूर्ण सिंह निवासी क्वाणू मैलोत की हालत गंभीर बनी हुई है। घा*यल महिला का देहरादून के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शो*क पसर गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *