बाल स्कूल खेल मैदान में आयोजित हुआ हिमाचल दिवस समारोह

https://www.facebook.com/nationspeaksabbolegahindustan/videos/6302475726469895

राजकीय माध्यमिक बाल स्कूल खेल मैदान में जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन किया गया | जिसमें हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और ध्वजा रोहण किया ।
जनता को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश लगातार विकसित होता प्रदेश है और आने वाले समय में विश्व स्तर पर इस राज्य की एक अलग पहचान होगी। हिमाचल दिवस की सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री और हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज छोटी छोटी रियासतों को एक करके राज्य बना है जो दिन प्रतिदिन आगे बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार जनता के हितों के लिए कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *