हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सफर करने वाले यात्री अब क्यूआर कोड स्कैन कर किराया चुका सकेंगे। कैश लेस भुगतान की सुविधा शुरू होने से अब यात्री यूपीआई के अलावा गूगल पे, पेटीएम, फोन पे या भीम एप से किराये का भुगतान कर सकेंगे। एचआरटीसी ने सभी बस डिपुओं को क्यूआर कोड मशीनें दे दी है। अब इन मशीनों का दोहरा फायदा यात्री उठा सकेंगे। इससे क्यूआर कोड स्कैन कर डिजिटल भुगतान तो होगा ही, साथ ही टिकट भी बनेंगी।
एचआरटीसी के हमीरपुर डिवीज़न के डीएम अवतार सिंह ने बताया कि हमीरपुर डिपू के लिए 3 स्थानों पर टिकट काउंटर में पेटीएम क्यूआर कोड मशीन स्थापित कर दी गई है और अब यात्री इसके माध्यम से टिकट भी बुक करवा रहे हैं। इसके अलावा हमीरपुर डिवीज़न के तहत ऊना के लिए एक, देहरा के लिए एक और बिलासपुर के लिए 2 पेटीएम क्यूआर कोड स्कैनरो को लगाया गया है ।
7 स्थानो में कैश लेस भुगतान की सुविधा शुरू
एचआरटीसी हमीरपुर डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 7 बस स्टैंड में यात्रियों की सुविधा के लिए क्यूआर कोड से ऑनलाइन किराया चुकाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब इन बस में यात्री क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद अपना टिकट प्राप्त कर सकते हैं। इस प्रक्रिया से यात्री के बैंक खाते से पैसा सीधे एचआरटीसी के खाते में जमा हो रहे हैं और कई बार यात्रियों को आ रही खुले पैसे की समस्या भी हल हो गई है। क्यूआर कोड स्कैन के इस्तेमाल से निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
गौरतलब है कि वर्तमान समय में कंडक्टर रूट से लौटने के बाद कैश काउंटर पर पैसा जमा करते हैं और इसके बाद पैसा बैंक में जमा होता है। अब टिकट जारी होते ही पैसा सीधे निगम के बैंक खाते में जमा हो जाएगा। निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों की मानीटरिंग भी सीधे मुख्यालय से हो सकेगी।
हमीरपुर डिवीज़न के डीएम अवतार सिंह ने बताया
एचआरटीसी के हमीरपुर डिवीज़न के डीएम अवतार सिंह ने बताया कि हमीरपुर बस स्टैंड पर टिकट काउंटर में पेटीएम क्यूआर कोड मशीन स्थापित कर दी गई है और अब यात्री इसके माध्यम से टिकट भी बुक करवा रहे हैं । उन्होंने बताया कि हमीरपुर डिपो के हमीरपुर बस स्टैंड, जाहुबस स्टैंड व नादौन में मशीन स्थापित कर दी गई है। जबकि एक मशीन ऊना तथा देहरा डिपू के ज्वालामुखी बस स्टैंड के अलावा बिलासपुर ज़िला के घुमारवीं व बिलासपुर बसस्टैंड पर स्थापित की गई है ।
