जिला हमीरपुर में बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जिला हमीरपुर में बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जिला हमीरपुर में बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। हमीरपुर जिला में आज तक 216 स्कूलों ने आवेदन किया है । 216 स्कूलाें के 1 हजार 63 विद्यार्थियों ने अपना आवेदन करवाया है। बाल विज्ञान मेले के लिए आवेदन करने की 31 अगस्त को अंतिम दिन है। जिसे आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक ने स्कूलों के प्रधानाचार्य व विज्ञान अध्यापक शीघ्र आवेदन करने का आग्रह किया। ताकि समय रहते विद्यार्थी अपना आवेदन कर सके।

क्या कहना है जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम का…

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि बाल विज्ञान मेले की आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ जितने भी बाल विज्ञान मेले के कार्यक्रम होगें वो सव डिवीजन पर आयोजित किए जाएगें जिनकी सारी रूप रेखा तैयार कर ली गई है। बाल विज्ञान मेले के कार्यक्रमों के स्थानों व तिथियां भी निर्धारित कर दी गई । गौतम ने बताया कि सव डिवीजन पर चार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा जबकि दो कार्यक्रम जिला स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। जिसके निर्देश व गाइडलाइन सभी स्कूलों को इ.मेल व फोन के माध्यम से जानकारी दे रहे है।

जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर में इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया ने अधिक गति पकड़ ली है। गौतम ने बताया कि जिला हमीरपुर में विद्यार्थियों के नए माडल आइडिया के लिए आज तक 56 स्कूलों के 169 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। कुछ माडल आइडिया परिवर्तन के लिए वापिस भेजे है। बहुत से स्कूल ऐसे है जिनके विद्यार्थियों के माडल आइडिया भेजे है उन माडल आइडिया के परियोजना का शीर्षक गलत है या जाे साथ में विद्यार्थियों ने सायनोप्सिस भेजी है वो कहीं न कहीं गलत है जिसे संशोधित करने के लिए वापिस भेजा। गौतम ने बताया कि सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य व विज्ञान अध्यापक से आग्रह किया है कि विद्यार्थियों के नामांकन को संशोधित करा कर भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *