शिमला पुराने बस अड्डे के सामने वाहन के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौ*त

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पुराने बस अड्डे के ठीक सामने रविवार की सुबह एक भयावह हा*दसा पेश आया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि किसी वाहन के नीचे आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौ*त हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन को हा*दसे की जानकारी दी की गई, तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति का श*व बरामद किया गया। हालांकि व्यक्ति कौन है ? इसको लेकर अभी कोई भी पुख्ता जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि व्यक्ति नेपाली मूल का है।

मौके पर मौजूद निजी बस चालक रामकुमार ने बताया कि हा*दसा सुबह 10:30 बजे से 11:00 बजे के बीच पेश आया। रामकुमार ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो हा*दसे को 10 मिनट बीत चुके थे। श*व खुले में पड़ा हुआ था और र*क्त सारे में फैल गया था। इसके बाद रामकुमार ने शव को कपड़े से ढक दिया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और श*व को कब्जे में लिया। श*व का पोस्टमार्डम करने के बाद श*व परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *