टैम्पो ट्रैवलर पर लगा टैक्स : भड़के पंजाब के टैक्सी युनियन, सरकार से फैसला वापिस लेने की मांग

पंजाब के टैक्सी युनियन

हिमाचल सरकार द्वारा बाहरी राज्यो की टैक्सी गाड़ियों और टैम्पो ट्रैवलर पर टैक्स लगा दिया है। जिस पर पंजाब टैक्सी यूनियन भड़क गए है और हिमाचल सरकार से फैसला वापिस लेने की मांग कर रहे है। साथ ही टैक्सी यूनियन ने फैसला वापिस न लेने पर बॉर्डर बन्द करने की चेतावनी भी दे दी है। सोमवार को आजाद टेक्सी यूनियन पंजाब का प्रतिनिधिमंडल सचिवालय पहुंचा, जहां वह परिवहन निगम के सचिव से मिले और इस फैसले को वापिस लेने का आग्रह किया।

आजाद टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शरनजीत सिंह कलसी ने कहा कि

हिमाचल सरकार द्वारा टैक्स बिल संशोधन किया गया है जिसमे टैम्पो ट्रैवलर पर अलग से टैक्स लगाया गया है। जोकि सही नही है। आल इंडिया परमिट गाड़ियों के लिए मिनिस्ट्री ऑफ़ रोड ट्रांसपोर्ट को ₹80000 साल का टैक्स अदा करते है। उसके बाद पंजाब सरकार को टैक्स पे कर रहे हैं। अब हिमाचल भी उनपर टैक्स थोप रहा है। जबकि सेंटर मोटर व्हीकल एक्ट के अंदर डबल टैक्स नहीं लगाया जाता ।लेकिन हिमाचल सरकार द्वारा यहां पर अलग से टैक्स लगया गया है। जबकि सेंट्रल ट्रांसपोर्ट द्वारा अभी हाल ही में एक अधिसूचना जारी की गई है जिसमें कहा गया है कि किसी भी राज्य में अलग से टैक्सी गाड़ियों से टैक्स नहीं लिया जाएगा।

इस फैसले पर पुनः विचार करे सरकार : शरनजीत सिंह कलसी

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अपने इस फैसले पर पुनः विचार करे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग से ये फैसला वापिस लेने की मांग की और यदि हिमाचल सरकार इस फैसले को वापिस नही लेती है, तो उन्हें मजबूरन सड़को पर उतरना पड़ेगा और बॉर्डर ब्लॉक करने से भी पीछे नही हटेंगे। वहीँ उन्होंने डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री द्वारा माफिया को लेकर दिए बयान पर भी पलटवार किया और कहा कि वह शब्दो का सही चयन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *