महिलाओं को सीधा राजनीति से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

महिलाओं को सीधा राजनीति से जोड़ने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया अभियान

Congress started a campaign to directly connect women with politics

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस(Congress) अध्यक्ष प्रतिभा सिंह(Pratibha Singh) ने हिमाचल प्रदेश में शक्ति अभियान की शुरुआत की. इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने और इंदिरा फेलो के रूप में उन्हें कांग्रेस पार्टी कि संगठनात्मक समझ विकसित करने का कार्यक्रम है. हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि एक साल पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सोच से इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई और आज हिमाचल प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से महिलाओं के सम्मान की बात कही है. उन्होने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की सोच रही है कि देश की 50% आबादी को सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी प्रतिशत के हिसाब से भागीदारी मिलनी चाहिए. इसको लेकर राहुल गांधी ने एक साल पहले शक्ति अभियान की शुरुआत की थी. आज हिमाचल में भी इसकी शुरुआत की जा रही है. इंदिरा फैलो महिलाओं के लिए एक ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसमें महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए गाइडलाइन देने का काम किया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी महिलाओं की हिस्सेदारी बढ़ेगी और महिलाओं को नेतृत्व करने का भी मौका मिलेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *