पोषण पखवाड़े के तहत बच्चों और महिलाओं को मोटे अनाज के प्रति किया गया जागरूक

पोषण पखवाड़े

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वीरवार को पोषण पखवाड़े के दूसरे दिन राजकीय प्राथमिक पाठशाला चांगूई में मोटे अनाज के बारे में बच्चों तथा महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी भरमौर सुभाष दियोलिया ने कहा कि मोटा अनाज बहुत ही उपयोगी पोषक तत्वों से भरपूर होता है । इस वर्ष पोषण पखवाड़ा का मुख्य केंद्र बिंदु कुपोषण को दूर करने के लिए एक मूल्यवान संपत्ति के रूप में मोटा अनाज रहा जिसे सभी अनाजों की जननी कहा जाता है।उन्होंने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मनाए जा रहे इस पखवाड़े का मुख्य उद्देश्य जन आंदोलन और जन भागीदारी के माध्यम से पोषण के महत्व के बारे में सभी को जागरूक करना और खानपान की स्वस्थ आदतों को बढ़ावा देना है। जिस कारण मनुष्य एक स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके और कई बीमारियों से दूर रहे।
उन्होंने कहा कि यह बहुत ही उपयोगी अनाज है जिससे बीपी, डायबिटीज आदि बीमारियों से बचा जा सकता है और यह हमारे शरीर में पाचन शक्ति को बढ़ाने वाला अनाज भी है। खासकर यह अनाज गर्भवती महिलाओं, स्तनपान करवाने वाली महिलाओं और उनके बच्चों के पालन- पोषण में अहम भूमिका निभाता है।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *