सोलन में अबतक एक अरब 17 करोड़ का हुआ सेब का व्यापार

हिमाचल प्रदेश में इन दिनों सेब सीजन चल रहा है। किलो के हिसाब से सरकार ने सेब को बेचने की व्यवस्था इस बार सेब मंडियों में की है। सब्जी मंडी सोलन की सेब मंडी में भी हर साल करोड़ों का व्यापार किया जाता है। अभी तक सेब मंडी सोलन और परवाणू में 9 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। जिसके माध्यम से 1 अरब 17 करोड़ का व्यापार सेब का हो चुका है। इन दिनों मंडियों में कोटखाई कोटगढ़ रोहड़ू करसोग और शिमला क्षेत्र का सेब पहुंच रहा है।

सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में आपदा का दौर चल रहा है और सबसे ज्यादा परेशान किसान बागवान हो रहे हैं। क्योंकि सड़के बंद है। ऐसे में वह अपने फल और सब्जियां मंडियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सेब सीजन भी इन दिनों चल रहा है। ऐसे में सोलन व परवाणू सेब मंडी में करीब 9 लाख पेटियां पहुंच चुकी है। जिसके माध्यम से मंडी में अब तक एक अरब 17 करोड़ का व्यापार किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि इस बार व्यापार स्थिर रहने वाला है। क्योंकि बारिश होने से सेब का सीजन बाधित हुआ है और फसलें खराब हुई है। ऐसे में सेब की डिमांड ज्यादा है। तो बागवानों को भी इसके दाम बढ़िया मिलने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *