बीती शाम को हरियाणा के पानीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। जिसमें हिमाचल के 2 युवकों की मौ*त हो गई है और 3 गंभीर रूप से घा*यल हुए हैं।
दरअसल रविवार रात लघु सचिवालय के सामने एलिवेटेड हाइवे पर एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर बिजली के खम्बे से टकरा गई। इस हा*दसे में कार क्ष*तिग्रस्त हुई है। और हा*दसे के बाद राहगीरों की मदद से कार सवार 5 युवकों को कार से बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल ले जाया गया।अस्पताल में डॉक्टरों ने 2 युवकों को मृ*त घोषित कर दिया जबकि एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है और 2 की हालत फिलहाल स्थिर है। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी। जिसके चलते ये दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया।
जानकारी के अनुसार 5 युवक दिल्ली से हिमाचल लौट रहे थे। पांचो की पहचान कल्याण ठाकुर, संदीप तोमर, स्वराज, कुशल, गुमान ठाकुर के रूप में हुई है। इस घटना में कल्याण ठाकुर और गुमान की मौके पर ही मौ*त हो गयी थी। जबकि बाकि तीनों का इलाज PGI में चल रहा है
बताया जा रहा है कि वह दिल्ली किसी रिश्तेदार के घर शोक पर गए हुए थे और जब घर लौट रहे थे तो पानीपत के एलिवेटेड हाईवे पर वह इस सड़क हादसे का शि*कार हो गए। आशंका है कि चालक को नींद की झपकी आने से हा*दसा पेश आया है। फिलहाल, मृतकों के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है। अब उनके आने पर ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
