मंगल ग्रह की पूजा का शुभ योग 12 दिसंबर को, करें मंगल की भात पूजा

मंगल ग्रह की पूजा का शुभ योग 12 दिसंबर को, करें मंगल की भात पूजा

उज्जैन के एक ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, जिनकी कुंडली में मांगलिक दोष है, उन्हें इस अमावस्या पर मंगल की भात पूजा करनी चाहिए। मंगल ग्रह की उत्पत्ति उज्जैन मध्या प्रदेश में हुई थी, ऐसा माना जाता है कि मंगल देव भूमि पुत्र हैं और ग्रहों के सेनापति हैं। ये ग्रह मंगलवार का कारक है, मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी है।

कौन-कौन सी दिक्कतें आती हैं?

जिन की कुंडली में मांगलिक दोष होता है,उनकी शादी में देरी हो सकती है या कुछ लोगों का विवाह जल्दी हो जाता है। विवाह होने के बाद भी लाइफपार्टनर से तालमेल नहीं बन पाता है और विवाद होते रहते हैं। मंगल ग्रह की अशुभ स्थिति की वजह से भूमि-भवन से जुड़ी समस्याएं भी बनी रहती हैं। हमारे रक्त में इस ग्रह का वास माना जाता है, अगर कुंडली में मंगल से जुड़े दोष हैं, तो उन्हें रक्त से संबंधित बीमारियां होने की संभावनाएं रहती हैं।

ऐसे कर सकते हैं मंगल ग्रह पूजा

बता दें कि मंगल ग्रह की पूजा शिवलिंग रूप में की जाती है। भौमवती अमावस्या पर भात पूजा करनी चाहिए। भात पूजा में उबले चावल से शिवलिंग का श्रृंगार की जाता है और विधिवत पूजा की जाती है। उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर और अंगारेश्वर महादेव मंदिर में भात पूजा कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं।

अगहन अमावस्या की दोपहर में पितरों के लिए धूप-ध्यान, श्राद्ध, तर्पण आदि शुभ कर्म करना चाहिए। धूप-ध्यान के लिए गाय के गोबर से बने कंडे का इस्तेमाल करें। कंडे जला*एं और जब कंडों से धुआं निकलना बंद हो जाए, तब जलते हुए कंडों के अंगारों पर पितरों का ध्यान करते हुए गुड़-घी चढ़ाएं। धूप देते समय घर-परिवार के सभी पितरों का ध्यान करना चाहिए। पितरों के लिए धन, अनाज और गर्म कपड़ों का दान भी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *