Detox Drinks For Liver:
लिवर एक जरुरी फंक्शन हैं जो न केवल एक ऑर्गन है ,बल्कि एक ग्लैंड भी है,जैसे- टॉक्सिक तत्वों को शरीर से बाहर निकालना, व पाचन में सहायता करना, पुराने रेड ब्लड सेल्स को बाहर निकालना, कोलेस्ट्रॉल बनाना आदि। हालांकि, हमारी लाइफस्टाइल और खान-पान की वजह से लिवर की सेहत बिगड़ भी सकती है।
इस वज़ह से लिवर में होने वाली सबसे आम परेशानियों में फैटी लिवर का नाम सबसे ऊपर आता है। इसलिए स्वस्थ रहने के लिए लिवर का ख्याल रखना जरूरी है। इसके लिए हेल्दी जीवनशैली और डाइट तो जरूरी है ही, साथ ही, कुछ ड्रिंक्स (liver detox drinks) भी हैं, लिवर हेल्थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।
जानिए लिवर को हेल्दी रखने के लिए कौन सी ड्रिंक्स :
पानी :
सुनकर हैरान हो सकते है, लेकिन पानी से बेहतर ड्रिंक और कुछ नहीं है। ज्यादा पानी पीने से शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं। इससे लिवर हेल्दी रहने के साथ साथ इससे जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।
कॉफ़ी :
लिवर डैमेज को कम करने में मदद करता है। इससे सिरोसिस का जोखिम कम होता है। कॉफी कई अन्य क्रॉनिक लिवर डिजीज से बचने में भी मदद करता है।
नींबू पानी :
शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में नींबू पानी काफी मदद करता है। इससे लिवर हेल्दी रहता है और बेहतर फंक्शन करता है। साथ ही, नींबू पानी पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।
चुकंदर का जूस :
चुकंदर का जूस एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो लिवर को डैमेज होने से बचाने में मदद करते हैं। साथ ही, ये नाइट्रेट का भी एक अच्छा स्रोत है, जो ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और लिवर हेल्थ को बढ़ावा देता है।
खीरे का जूस :
खीरे का जूस हाइड्रेटिंग होता है और शरीर को पानी की कमी को पूरा करता है। इस वजह से ये शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने में भी मदद करता है। इसके कारण लिवर हेल्दी रहता है।
