एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ

एक्ट्रेस Kangana Ranaut ने राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत पॉलिटिकल ड्रामा आधारित फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर लंबे समय से चर्चा में बनी हुई हैं। बात करे 1975 उस काले अध्याय को दिखाती फिल्म , जब देशभर में प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 21 महीने के लिए आपातकाल लागू किया था और इस बात का चुनाव पर असर पड़ा था। अब कंगना रनौत उन्हीं दिनों को बड़े पर्दे पर दिखाना चाहती हैं।

वहीं जमकर कर रहीं प्रमोशन

सांसद कंगना रनौत ‘इमरजेंसी’ फिल्म की रिलीज को लेकर विवाद है। सीबीएफसी ने ‘इमरजेंसी मूवी से कुछ सीन हटाए जाने के बाद इसे सर्टिफिकेशन देने की बात कही है। इस बीच कंगना ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। वह कई इंटरव्यू दे रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस व सांसद ने आप की अदालत शो में शिरकत की। इस दौरान फिल्म के बारे में बात करने के साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे वायरल होने में जरा भी देर न लगी।

कंगना ने राहुल गांधी पर किया जबरदस्त कटाक्ष

कंगना से पूछा गया कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी उनकी ये फिल्म देखना पसंद कर सकते हैं? इस पर एक्ट्रेस ने जो जवाब दिया, उसे सुन लोगों ने जमकर ठहाके लगाए। कंगना ने कहा, ”अब अगर वह घर जाकर टॉम एंड जेरी देखते हैं, तो उन्हें इमरजेंसी जैसी मूवी कैसे पसंद आ सकती है।”

आखिर क्यों लिया ये फिल्म बनाने का फैसला?

‘इमरजेंसी’ में कंगना ने सिर्फ एक्टिंग नहीं की है, बल्कि इसका डायरेक्शन भी उन्होंने ही किया है। साथ ही वह इस फिल्म की सह निर्माता भी हैं। उनसे इसी शो में पूछा गया कि उन्होंने इसी विषय पर फिल्म बनाने का क्यों सोचा? नई पीढ़ी के पास इसके बारे में कुछ खास जानकारी नहीं है। एक्ट्रेस ने कहा कि यह विषय विवादित हो सकता है, लेकिन इससे कई छिपी हुई चीजें भी बाहर आएंगी। बता दें कि इमरजेंसी फिल्म की रिलीज डेट 6 सितंबर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *