पठानकोट-मंडी NH पर 32मील चौक में बनाए गए फोरलेन पर उठने लगे सवाल

पठानकोट-मंडी NH पर 32मील चौक में बनाए गए फोरलेन पर उठने लगे सवाल

Questions are being raised on the four-lane constructed at 32 mile chowk on Pathankot-Mandi NH

 Mandi: पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे  NHAI पर 32मील चौक में बनाए गए फोरलेन को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। शनिवार को 32मील में पंचायत सोलधा, त्रिलोकपुर, नियांगल के ग्रामीणों व टैक्सी ड्राइवरों ने  NHAI के खिलाफ रोष जाहिर किया है। रविंदर शर्मा, शान, सुनील भलाड़ू, विशन दास, रमेश, मनोज, रविन्द्र, सुरिंदर, मंगल, कवि राज, टैक्सी चालक ऋषभ धीमान, मनोज कुमार, रितेश कुमार, अत्तर सिंह सहित लोगों का कहना है कि सोलधा, त्रिलोकपुर व नियांगल की ओर जाते समय गलत दिशा से होकर गुजरना पड़ता है।

हादसे की जिम्मेदारी किसकी होगी

सोलधा सहित 4 पंचायतों को जाने के लिए 32मील में किसी प्रकार का रास्ता नहीं रखा गया है जिससे वाहन चालकों को मजबूरन पठानकोट से कांगड़ा की ओर जा रहे फोरलेन में ही विपरीत दिशा से होकर गुजरना पड़ता है, इसी प्रक्रिया से दिनभर स्थानीय लोग व स्कूली बसें सोलधा की ओर जाती हैं जिससे हादसों का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि बेतरतीव बनाए गए फोरलेन की वजह से कोई हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी एनएचएआई की होगी।

वाहन लेकर किस तरीके से जाएं

वहीं लोगों ने कहा कि अभी चौक पर कैमरे भी लग गए हैं जिससे अब गलत दिशा में जाने पर हमारे चलान भी होंगे। उन्होंने एनएचएआई से मांग की है कि जल्द कोई अधिकारी आकर हम लोगों से बातचीत करे और ये बताए कि हम अपने घर को वाहन लेकर किस तरीके से जाएं या फिर हमारी समस्या का हल निकाला जाए।

ग्रामीणों ने चेताया

ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर 10 दिन के भीतर हमारी समस्या का हल नहीं किया गया तो हम सभी 4 पंचायतों के लोग 32मील में चक्का जाम करेंगे जिसकी जिम्मेदारी एनएचएआई की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *