आतंकी हमला: जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर हमला

आतंकी हमला

आतंकी हमला: जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला

जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमला होने की खबर समाने आई है। इसके बाद सेना की तरफ से सर्च भी अभियान जारी कर दिया गया है। बता दें कि एक दिन पहले ही जम्मू कश्मीर के राजौरी में भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था. वहीँ अब जम्मू के कठुआ में सेना के वाहन पर आतंकी हमले की खबर सामने आई है. इस हमले के बाद घाटी में सर्च ऑपरेशन जारी कर दिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक पहाड़ी के ऊपर छिपे आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की. इसे लेकर तलाशी एवं घेराबंदी अभियान शुरू किया गया है. सामने आया है कि आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर ग्रेनेड भी फेंका है. बता दें कि बीते कुछ दिनों से एक बार घाटी में उथल-पुथल बढ़ी है. आतंकियों से मुठभेड़ की खबरें लगातार आ रही हैं.

सेना के शिविर पर आतंकी हमला

जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक दिन पहले भारतीय सेना के शिविर पर आतंकवादी हमले का मामला सामने आया था. इस अटैक में आर्मी का एक जवान घायल हो गया था. आतंकवादियों ने सेना के शिविर पर गोलीबारी की थी. इस दौरान सतर्क सुरक्षा चौकी पर तैनात जवान भी ने आतंकवादियों पर गोलीबारी की थी. घटना के वक्त सेना का जवान घायल हो गया था. आतंकवादी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे.

यहाँ भी हुई थी गोलीबारी

दूसरी ओर इस हमले के कुछ घंटों बाद ही चिनिगाम गांव में गोलीबारी की एक और घटना हुई थी. सेना को लश्कर ग्रुप के बारे में खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सुरक्षा बल उस क्षेत्र में पहुंच गए थे. दोनों तरफ से गोलीबारी हुई थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *