महिलाएं किसी से कम नहीं है। एक बार फिर से यह कहावत साबित हुई है। दरअसल जिला सोलन से संबंध रखने वाली आरती शर्मा ने स्वर्ण पद हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हाल ही में जयपुर में राष्ट्रीय विश्व फिटनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। आरती की इस उपलब्धि से उनके गांव सहित जिला सोलन में खुशी की लहर है। सोलन पहुंचने पर आरती का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। आरती ने बताया कि उन्होंने तीन सालों की कड़ी मेहनत की है और अब इंटरनेशनल प्रतियोगिता के लिए तैयारी करेगी। तीन दिनों तक चली इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने स्वर्ण पदक जीता है।
उन्होंने कहा कि युवतियों को बॉडी बिल्डिंग सहित सभी खेलों में भाग लेना चाहिए, जिससे उनका मानसिक व शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं है और वह अपनी प्रतिभा का लोहा हर जगह मनवा रही है। उन्होंने इसके लिए अपने कोच व परिवार को इसका श्रेय दिया।
