शिमला में दोस्त ही निकला ह*त्यारा: किसी बात पर हुई कहासुनी, फिर उतारा मौ*त के घाट !

शिमला में दोस्त ही निकला ह*त्यारा: किसी बात पर हुई कहासुनी, फिर उतारा मौ*त के घाट !

शिमला के कनलोग शिवपुरी कब्रिस्तान में युवक के म*र्डर केस को पुलिस ने सुलझा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बीती शाम कृष्णा नगर निवासी 26 वर्षीय अभिषेक को गि*रफ्तार कर लिया है। पुलिस आज आ*रोपी को घटनास्थल पर ले गई, जहां पूरा सीन रिक्रिएट किया गया। इस दौरान फोरेंसिक टीम भी मौजूद रही।

DSP अमित ठाकुर ने बताया कि अभिषेक की गिर*फ्तारी के बाद पता लगाया जा रहा है कि इसमें कुछ ओर लोग शामिल है या नहीं, इस दिशा में जांच चल रही है। आसिम (22) का म*र्डर कैसे किया गया, इसे लेकर भी आ*रोपी से पूछताछ जारी है। अब तक की जांच में पता चला है कि घ*टना वाले दिन पहले 4 लोगों ने शराब पी। इसके बाद 2 लोग चले गए। अभिषेक और आसिम वहीं रुके। इसके बाद दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई। आ*रोपी ने घटना को अंजाम दे दिया।

बताया जा रहा है कि आसिम के गले में गहरे घाव है। अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि ह*त्या में किसी ह*थियार या पत्थर का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ज्यादा न*शे के कारण आ*रोपी को ज्यादा याद नहीं है।

जानकारी यह भी है कि मृ*तक आसिम और आ*रोपी अभिषेक दोनों अच्छे दोस्त थे। आसिम मूल रूप से झारखंड का रहने वाला है, लेकिन वह अपने परिजनों के साथ सालों से शिमला में ही रह रहा है। 17 दिसंबर को पुलिस को SJPNL के की-मैन प्रताप सिंह ने कब्रिस्तान में श*व होने की सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस जांच करते हुए अभिषेक को गि*रफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *