जिला सोलन में 76.01% राशन कार्ड लाभार्थियों ने करवाई E-KYC

E-KYC

जिला सोलन में ई केवाईसी करवाने को लेकर अब लोगों ने रुचि दिखानी शुरू कर दी है और अब दो सप्ताह में यह आंकड़ा 76.01% पहुंच चुका है। प्रदेश में जिला सोलन दूसरे नंबर पर ई केवाईसी करने में है। वहीँ अभी तक कुछ लोग ई केवाईसी नहीं करवा पाए। ऐसे में सरकार द्वारा इसको लेकर 31 अक्टूबर तक का समय रखा गया है।

खाद्य पूर्ति विभाग सोलन के जिला नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने कहा कि ई केवाईसी करवाने से लोगों को आने वाले समय में आधार कार्ड की जगह राशन कार्ड का इस्तेमाल करने से लाभ होगा। ऐसे में सरकार यह चाह रही है कि शत प्रतिशत ई केवाईसी हर जिला में हो। लेकिन लोग अभी भी इसको लेकर रुचि नहीं दिखा रहे हैं।

वहीं अब सरकार ने इसको लेकर 31 अक्टूबर तक का समय निर्धारित किया है और लोगों से भी आह्वान किया जा रहा है कि इसे करवाया जाए। नरेंद्र धीमान ने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि इस माह के अंत तक लगभग 90% ई केवाईसी जिला में करवाई जाए। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। क्योंकि 10% 0-5 के ऐसे बच्चे हैं जिनकी ई केवाईसी नहीं हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *