ऊना के अंकित कलसी रणजी ट्रॉफी में करेंगे हिमाचल की कप्तानी

ऊना के अंकित कलसी रणजी ट्रॉफी में करेंगे हिमाचल की कप्तानी

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ ने रणजी ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश की 17 सदस्यीय टीम में ऊना के अंकित कलसी को कप्तान बनाया गया है। हिमाचल की टीम रणजी टूर्नामेंट में 5 जनवरी से सात मुकाबले खेलेगी। इसके अलावा टीम में आठ खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा गया है। टीम में कप्तान अंकित कलसी, एकांत सेन, प्रशांत चोपड़ा, अमित कुमार, सुमित वर्मा, निखिल गांगटा, आकाश वशिष्ठ, ऋषि धवन, अंकुश बैंस, मंयक डागर, गुरविंद्र सिंह, वैभव अरोड़ा, अर्पित गुलेरिया, विनय गलेटिया, अविकाश, शुभम अरोड़ा और नवीन कंवर को शामिल किया गया है।

इसके अलावा महेश ठाकुर, मुकुल नेगी, पृथ्वीराज सिंह, रजत वर्मा, अंकुश बेदी, पंकज जसवाल, हरितिक कालिया और विपन शर्मा को स्टैंडबाई रखा है। हिमाचल की टीम अपने पहले मुकाबले के लिए मंगलवार 2 जनवरी को जम्मू रवाना हो जाएगी। जम्मू में हिमाचल का पहला मुकाबला जम्मू और कश्मीर टीम के साथ 5 से 8 जनवरी को होगा। इसके बाद हिमाचल की टीम धर्मशाला में अपने चार मुकाबले खेलेगी। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि रणजी टूर्नामेंट के लिए हिमाचल टीम की कप्तान अंकित कलसी को सौंपी गई है। टीम दो जनवरी को जम्मू के लिए रवाना होगी। उन्होंने कहा कि 17 सदस्यीय टीम के अलावा आठ खिलाड़ियों को स्टैंडबाई रखा गया है। वहीं धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल की टीम चार मुकाबले खेलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *