Chamba News : टिप्पर की च+पेट में आने से एक मजदूर की मौ+त

Chamba News : टिप्पर की च+पेट में आने से एक मजदूर की मौत

चम्बा-साहो मार्ग पर फुलनुटाला के पास एक टिप्पर ने व्यक्ति को रौं*द डाला। हा+दसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौ*त हो गई। व्यक्ति की पहचान जोगिंद्र कुमार (55) पुत्र संतो राम निवासी सुंगल तहसील व जिला चम्बा के तौर पर की गई है। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार जोगिंद्र कुमार रोजाना की तरह मेहनत-मजदूरी के लिए घर से चम्बा की तरफ जा रहा था। जब फुलनुटाला के पास पहुंचा तो टिप्पर की च+पेट में आ गया। चालक टिप्पर को बैक कर रहा था कि इस दौरान जोगिंद्र कुमार वाहन की च*पेट में आ गया। हालांकि आसपास के लोगों ने चालक को पीछे चल रहे व्यक्ति के बारे में आगाह भी किया। लेकिन चालक को इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। जब तक उसे इस बात का एहसास हुआ कि वाहन के टायर के नीचे कोई आ गया है तब तक देर हो चुकी थी।

हा+दसे के कारणों की जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलने के बाद चम्बा थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर श*व को कब्जे में लिया तथा चश्मदीद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद श+व को मेडिकल काॅलेज चम्बा लाया गया। जहां पो+स्टमा*र्टम के बाद श+व परिजनों को सौंप दिया गया। एएसपी चम्बा विनोद कुमार ने बताया कि टिप्पर को कब्जे में लेकर हा+दसे की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति जोकि पैदल जा रहा था कि इसी बीच इस ट्रक ने एक व्यक्ति को हिट किया। जिस कारण उस व्यक्ति की मौ+त हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृ*तक व्यक्ति की बॉ*डी को अपने कब्जे में ले लिया है। जबकि ट्रक को पुलिस ने बॉन्ड करते हुए ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279,और 304, मुकदमा दर्ज कर आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *