राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के विश्व विख्यात शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में रविवार को सुबह के समय हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हाजिरी भरी इस मौके पर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा एसडीएम विवेक महाजन और मंदिर अधिकारी अजय मंडल आदि उपस्थित रहे. राज्यपाल ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा अर्चना की और हवन कुंड में आहुतियां डाली.
वही बताते चलें राज्यपाल ऊना जिला के अंब अदौरा रेलवे स्टेशन को केंद्र सरकार द्वारा अमृत भारत रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पुनर्विकास एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसका वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी शिलान्यास करेंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *