भारी बारिश से लैंड स्लाइड, गोशाला में दो गाय, बछड़ा और बछड़ी मलबे में दबे

भारी बारिश

प्रदेश में हो रही लगातार भारी बारिश से कई क्षेत्रों में जीवन अस्त व्यस्त हो गया है | पहाड़ी क्षेत्रो में लैंड स्लाइड हो रही है | जिससे कई मार्ग भी अवरुद्ध हो गए है | इसी कड़ी में जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में लगातार हो रही जा*नलेवा बरसात के बीच उप तहसील हरिपुरधार के तहत ग्राम पंचायत भलाड़ भलोना में दो गाय, एक बछड़ा व एक बछड़ी मलबे के ज*द में आ गए।

जानकारी के अनुसार गुरुवार रात हुई भारी बारिश से भलोना गांव के धर्मपाल शर्मा के गोशाला के पीछे से भारी भू*स्खलन हुआ, जिससे एक गाय, एक बछड़ी व एक बछड़ा मलबे में दबने से मर गए, जबकि एक गाय काफी घायल हो गई। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *