चिंतपूर्णी माँ के दरबार में आज श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ा | श्रद्धालुओं की डबल लाइन 11:30 बजे तक पुराना बस स्टैंड क्रॉस कर गई और कड़कड़ाती धूप में श्रद्धालुओं की आस्था में कोई कमी नहीं दिखी | मां के जयकारों से पूरा चिंतपूर्णी क्षेत्र गूंज उठा | वहीं मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं को कड़कड़ाती धूप से बचाने के लिए कुछ जगह पर टेंट लगाए गए थे परंतु कुछ जगह पर टेंट नहीं लगे होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा |
लाइन व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में होमगार्ड के जवानों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा क्योंकि भारी भीड़ के आगे व्यवस्था बनाए रखना कोई आसान काम नहीं था जबकि बुजुर्गों और दिव्यांगों को बाबा श्री माई दास सदन से पास बनाकर ही लिफ्ट के माध्यम से दर्शन के लिए भेजा गया और दोपहर 11:30 बजे तक 8000 से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में दर्शन करने के लिए काउंटरों से दर्शन पर्ची ली।
