औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ में सिलेंडर माफिया सक्रिय होता नजर आ रहा है. पहले बरोटीवाला पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में अवैध सिलेंडर बरामद किए थे. वहीं अब बद्दी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हनुमान चौक के नजदीक एक गोदाम से अवैध 111 सिलेंडर बरामद किए हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बददी को सूचना मिली थी कि हनुमान चौक के नजदीक अवैध सिलेंडरों का कारोबार चल रहा है.
जिस पर PSI रमन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हनुमान चौक के नजदीक दुकान में छापा मारा गया तो तलाशी के दौरान दुकान से 111 गैस सिलैंडर बरामद किए हैं, वही मौके पर मौजूद राहुल देवनाथ पुत्र दिनेश देव नाथ, निवासी VPO चउसा, जिला दक्षिण दिनासपुर, वेस्ट बंगाल व बप्पी रोम S/O मनिन्द्र रोम R/O VPO चउसा, जिला दक्षिण दिनासपुर, बेस्ट बंगाल से जब पुलिस ने पूछताछ की तो दोनों युवकों द्वारा गैस सिलेंडरों का कोई भी दस्तावेज नहीं दिखाया गया. जिस पर पुलिस ने IPC की धारा 336 व धारा 3 व 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि करते हुए SHO बद्दी राकेश रॉय ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, कि हनुमान चौक और छतरी चौक के नजदीक व्यक्तियों द्वारा अवैध सिलेंडर बेचे जा रहे हैं जिस पर PSI रमन चौहान के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और मौके पर जब जाकर छापा मारा गया तो वहां से 111 अवैध सिलेंडर बरामद किए गए हैं, जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है व IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है.
