Vyapar Mandal protests against the lathicharge in Shimla, market closed
हिमाचल की राजधानी शिमला में चल रहा मस्जिद विवाद रुकने का नाम नहीं ले रहा है। संजाैली स्थित मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने उग्र प्रदर्शन किया था, इस प्रदर्शन में कई लोगों को चोटें आई थी जिसके विरोध में आज व्यापार मंडल ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान व्यापारियों ने वीरवार को अपनी दुकानों को बंद रखा। शहर में आज बाजार 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आधे दिन के लिए बंद रखे गए हैं।
वीरवार को लाठीचार्ज के विरोध में व्यापार मंडल की ओर से शेरे पंजाब से डीसी ऑफिस तक रैली निकाली गई। इस दाैरान प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शहर के दुकानदार व लोग शामिल हुए। बता दें की शिमला में मस्जिद में हुए कथित अवैध निर्माण के विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया था ।
इस दौरान गुस्साई भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लोगों पर दो बार लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान कई लोगों को चोटें भी लगी है वहीँ कुछ पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। धक्का-मुक्की और पथराव के बीच 6 पुलिस कर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए। दर्जनों लोगों को हल्की चोटें भी आई हैं। प्रदर्शन इतना उग्र था की पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जो बैरिकेड लगाए थे, उसे गुस्साएं लोगों ने तोड़ डाला।
