जिला कांगड़ा में 183 लोग लापता, पुलिस चलाएगी अभियान

जिला कांगड़ा में 183 लोग लापता, पुलिस चलाएगी अभियान

183 people missing in Kangra district, police will launch operation

प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में 183 लोग लापता हैं। अब इन लापता लोगों को ढूंढने के लिए जिला पुलिस विशेष अभियान चलाने जा रही है। इसी माह इस अभियान को शुरू किया जा रहा है। अभियान के तहत थाना स्तर पर लापता लोगों की रिपोर्ट को रिव्यू किया जाएगा। साथ ही लापता लोगों के परिवारों से भी उनके संबंध में जानकारियां जुटाई जाएंगी।

यही नहीं जिला पुलिस 18 वर्ष से कम आयु के लापता बच्चों को ढूंढने में कामयाब रही है। कई लोग या महिलाएं घर से लापता हो जाते हैं, इनमें से कुछ वापिस घर लौट आते हैं, लेकिन उनका रिकार्ड मेंटेन नहीं हो पाता, जिस कारण वे लापता ही श्रेणी में ही पुलिस रिकार्ड में रहते हैं।

रिकार्ड होगा अपडेट

अभियान के तहत जिला में जो भी लापता लोग हैं, जिनकी गुमशुदा की रिपोर्ट विभिन्न पुलिस थाना में दर्ज हैं, उनके परिवारों से संपर्क किया जाएगा। यदि गुमशुदा लोग वापिस आ चुके हैं तो पुलिस अपने रिकार्ड को अपडेट करेगी। इसके अलावा जिन गुमशुदा लोगों के संबंध में पुलिस के पास अभी तक कोई सूचना नहीं है, ऐसे लोगों के संबंध में पुलिस अधिकारी प्रयास करें कि उन्हें ढूंढा जा सके।

कितने समय से कौन लापता

जिला में 183 लोग अभी लापता हैं, जिन्हें अभी तक ट्रेस नहीं किया जा सका है, उनका डाटा पुलिस थाना स्तर पर रिव्यू किया जा रहा है। यदि इन गुमशुदा लोगों में से कोई वापिस आ चुका है तो उसके रिकार्ड को पुलिस अपडेट करेगी। साथ ही जो अभी तक गुमशुदा हैं और कितने समय से गुमशुदा हैं, उनके संबंध में जानकारी जुटाकर कानूनी प्रक्रिया को अपनाते हुए पुलिस उन्हें ढूंढने का प्रयास करेगी।

जिला कांगड़ा में 183 लोग ऐसे हैं, जिनकी मिसिंग रिपोर्ट है। कई लोग वापिस भी लौट आते हैं, लेकिन उनका रिकार्ड अपडेट नहीं हो पाता। ऐसे में इस माह लापता लोगों को ढूंढने और डाटा अपडेट के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें थाना स्तर पर रिकार्ड अपडेट करने के साथ कौन व्यक्ति कब से लापता है, इस बारे में परिवारों से जानकारियां लेकर उन्हें ढूंढने के प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *