“खैरात नहीं बांट रहे है केंद्र वाले, हमारा हक है” : CM सुक्खू

सुक्खू सरकार का चिकित्स्कों को दिवाली तोहफा

“The central government is not distributing alms, it is our right”: CM Sukhu

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder singh sukhu) ने आज शिमला के आईजीएमसी में टरशरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया और कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय में हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बंटाधार हुआ है।इस क्षेत्र की तरफ भाजपा ने ध्यान नहीं दिया लेकिन कॉन्ग्रेस सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ कर रही है और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। हिमाचल में कैंसर के मरीज बढ़ते जा रहे हैं और समय पर अगर ईलाज मिले तो कैंसर से लोग ठीक हो सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने कोई टॉयलेट टैक्स (Toilet Tax) नही लगाया है और न ही बिजली और पानी के बिल लोगों को दिए हैं। भाजपा कभी नादौन में ईडी भेज रही है तो कभी सरकार के खिलाफ तथ्यों से विपरीत झूठे इल्जाम लगा रही है जो ठीक नहीं है। हरियाणा में लोग भाजपा से दुखी है और कांग्रेस की हरियाणा में बनने वाली है।

वहीं सीएम सुक्खू ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा (Jagat Prakash Nadda)पर पलटवार करते हुए कहा, नड्डा भूल रहे हैं कि हिमाचल भी संघीय ढांचे का हिस्सा हैं। हम केंद्र से भीख नहीं मांग रहे। अपना हक मांग रहे हैं। नड्डा को यह जानकारी होनी चाहिए कि केंद्र अगर मदद कर रहा है तो यह पैसा जनता से टैक्स के रूप में इकट्ठा होता है।

जगत प्रकाश नड्डा ने 3 दिन पहले हिमाचल के दो दिवसीय दौरे के दौरान बिलासपुर में कहा था कि केंद्र अगर पैसा न दें तो हिमाचल सरकार एक दिन भी नहीं चल सकती है। हिमाचल से रेवेन्यू डेफिसिएट ग्रांट मिलने पर ही यहां कर्मचारियों को सैलरी व यहां कर्मचारियों को सैलरी व पेंशनर को पेंशन दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *