शिमला : गुल्लक टीम के 4 सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से की भेंट

गुल्लक टीम के 4 सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह से की भेंट

Four members of Gullak team met Chief Minister Sukhwinder Singh

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी(Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी ‘गुल्लक टीम’ के सदस्यों ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू(CM Sukhwinder Singh Sukhu) से भेंट की। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने मुख्यमंत्री सुखाश्रय कोष(Chief Minister’s Sukashray Fund)के लिए एक प्रतीकात्मक गुल्लक भेंट किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने इस टीम के उदार अंशदान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, यह धनराशि प्रदेश सरकार द्वारा ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’(‘Children of the State’) के रूप में गोद लिए गए अनाथ बच्चों की सहायता के लिए समर्पित की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश की गुल्लक टीम के सदस्यों से संवाद किया। यह भेंट सीएम के सरकारी आवास ओक ओवर में की गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनीराम शांडिल, मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, विधायक हरीश जनारथा, प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान(Minister Dr. (Colonel) Dhaniram Shandil, Chief Parliamentary Secretary Sanjay Awasthi, MLA Harish Janartha, Principal Advisor (Media) Naresh Chauhan) भी उपस्थित रहे।

गुल्लक टीम के सदस्यों ने तीन दिन पहले राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी (OSD) रितेश कपरेट से भी मुलाकात की थी। तब इन्होंने सीएम सिंह सुक्खू से मिलने का समय मांगा था। यह टीम पिछले दिनों हरियाणा में प्रचार कर रही थी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ये बच्चे मध्य प्रदेश(Madhya Pardesh) से जम्मू-कश्मीर(JK)तक की यात्रा कर चुके हैं। इनका उद्देश्य सामाजिक जागरूकता और एकजुटता को बढ़ावा देना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *